नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Covid-19 Third Wave) फैल गई है। पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 24 घंटे में पूरे देश में 2 लाख 45 हजार 525 नए मामले मिले और 379 मरीजों की मौत हो गई। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां के 46,723 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 32 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 16,420 नए केस मिले। महाराष्ट्र में मंगलवार को 34,424 नए मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,40,122 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को 27,561 नए मरीज मिले और 40 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। राजधानी में मंगलवार को 21,259 और सोमवार को 19,166 नए केस मिले थे। बुधवार को 14,957 लोग रिकवर हुए। अब कुल एक्टिव केस 87,445 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26% पर पहुंच गई है।
कर्नाटक में कोरोना के 21,390 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मामले (15,617) बेंगलुरु में दर्ज किए गए। राज्य का संक्रमण दर 10.96 फीसदी हो गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 93,009 है। पश्चिम बंगाल में 22,155 नए मरीज मिले हैं। यहां बुधवार को 23 मरीजों की मौत हुई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,16,251 हो गई है।
अन्य राज्यों की स्थिति
- तमिलनाडु: 17,934 नए मरीज मिले, 19 की मौत हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 88,959
- केरल: 12,742 नए मामले मिले, 23 की मौत हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 54,430
- पंजाब: 6481 नए मरीज मिले, 10 की मौत हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 26,721
- बिहार: 6413 नए संक्रमित मिले, 4 की मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़: 5476 नए मरीज मिले, 4 की मौत हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 27,425
- असम: 3274 नए मरीज मिले, 4 की मौत हुई। एक्टिव मरीजों की संख्या 11,792
- जम्मू-कश्मीर: 1695 नए मरीज मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या 6242
- चंडीगढ़: 1,114 नए मरीज मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या 4808
ये भी पढ़ें
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।