Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखवायरलव्यापारशिक्षा

कांवड़ यात्रियों की सेवा को समर्पित हुआ सुविधा केंद्र, डीएम व पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Amit Mathur
Last updated: अगस्त 8, 2026 9:38 पूर्वाह्न
By Amit Mathur 26 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कांवड़ यात्रियों की सेवा को समर्पित हुआ सुविधा केंद्र, डीएम व पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व सेवा में जनसहभागिता जरूरी : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

एटा। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद एटा द्वारा माया पैलेस चौराहे पर स्थापित कांवड़ यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ के उपरांत अतिथियों ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनका स्वागत किया तथा भगवान भोलेनाथ के जयघोष के बीच उनकी सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। प्रशासन कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि कांवड़ मार्गों पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि रात्रि के समय यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सहयोग में सहभागी बने। जनसहयोग से ही कांवड़ यात्रा अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बन सकेगी।
जिलाधिकारी ने भगवान शिव के समस्त श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, ईओ निहाल सिंह,पंकज चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

You Might Also Like

जनपदीय पुलिस और ANTF यूनिट आगरा की संयुक्त कार्यवाही में 60 लाख की हेरोइन बरामद, तस्कर फरार
वृंदावन के कथावाचक डॉ इंद्र देव महाराज पर दुष्कर्म का मुकदमा
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने थाना मिरहची व थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 
Next Article मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की दी गई जानकारी
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

इजराइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइजेनकोट के सत्ता में आने का रास्ता साफ

नवम्बर 6, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय पर ED का बड़ा एक्शन, 1170 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई

नवम्बर 3, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

पड़ोसी को जेल भिजवाने के लिए रची खुद पर गोली चलवाने की साजिश, CCTV में कैद कराया पूरा घटनाक्रम..पुलिस की जाँच में खुल गया फर्जी घटना का राज़

नवम्बर 3, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई चिंता, दिवाली अभियान में दोबारा शामिल करने का सुझाव

नवम्बर 3, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रोटेस्ट के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड

नवम्बर 3, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात जागरूकता अभियान: यातायात पुलिस द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की दिलाई शपथ

नवम्बर 3, 2026
Life Styleअलीगढ़

दीपावली पर जनपद के 1,74,934 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर की सौगात

नवम्बर 3, 2026
अलीगढ़आगरा

विनियमित क्षेत्र के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

नवम्बर 3, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology