DSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, संगीन धाराओं में FIR दर्ज: मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई
MP क़े मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन – मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई!
मध्य प्रदेश पुलिस की तेज-तर्रार और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कटनी CSP नेहा पच्चीसिया अब कानून के शिकंजे में हैं। भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के संगीन आरोपों के बाद सरकार ने उन पर कड़ा प्रहार किया है।
📉 क्या है पूरा मामला?
(1 करोड़ की जमीन, 18 लाख में रजिस्ट्री)
मर्डर केस में राहत का सौदा…
जिला कटनी में एक युवक की हत्या के मामले में आकाश लोधी नाम का आरोपी जेल में था। आरोप है कि नेहा पच्चीसिया ने आरोपी के पिता रमेश लोधी पर केस में राहत देने और चार्जशीट में ढील देने का दबाव बनाया।
पकड़ी गई वित्तीय हेराफेरी….
एडिशनल SP अनु बेनीवाल की जांच में सामने आया कि जिस मारूफ अहमद के नाम पर जमीन खरीदी गई, उसके खाते में रजिस्ट्री के दिन सिर्फ ₹3,036 थे। रजिस्ट्री के ठीक पहले ‘शाइन पार्टनर्स’ और क्षितिज राज नाम के खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए, जिससे साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी साजिश (Benami Deal) थी।
आरोपी को ‘डिफॉल्ट बेल: डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने जानबूझकर मर्डर केस में तय समय-सीमा (90 दिन) के भीतर कोर्ट में चालान (Chargesheet) पेश नहीं किया, जिससे हत्या के आरोपी को आसानी से डिफॉल्ट बेल (जमानत) मिल गई।
