क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा पुलिस बल सहित नगर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त
——————————-
एटा। क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा त्यौहरों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
