पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का देश की रक्षा एवं सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है, अतः उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, जिससे पूर्व सैनिकों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों को कहा कि अनुशासन समाज के लिए एक अति आवश्यक अंग है सामाजिक जीवन में पूर्व सैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है वह समाज को नैतिक नेतृत्व प्रदान करें तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने सेवानिवृत्ति के बाद वह सामाजिक प्रहरी के रूप में घर, परिवार,समाज की समस्याओं के निस्तारण में अपनी प्रमुख भूमिका बनाकर रखें तथा समाज में विशेष कर युवाओं के मध्य अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अपना योगदान अवश्य दें।
जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी, अवकाश प्राप्त कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते रहें।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर पूर्व सैनिकों से संबंधित राजस्व,पेंशन,विद्युत, खाद्य विभाग अन्य प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर प्रभीगीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा,अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण,पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन आदि उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
