उज्जैन. सूर्य और चंद्रमा के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य धनु राशि में, बुध मकर राशि में, शुक्र (वक्री अवस्था में) और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
रचनात्मक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर मुश्किल से आसानी से निकल जाएंगे।
उपाय- शिव का अभिषेक गाय के दूध से करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर के सामान की आवश्यक खरीदारी करने जा सकते हैं। यदि आज किसी व्यक्ति से अपने व्यापार के लिए सलाह लें, तो उसमें अपने बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करके ही उस पर अमल करें। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए एक लिस्ट बनानी होगी, जिसमें आपको यह देखना होगा कि जो कार्य अति आवश्यक है, उससे पहले करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जीवनसाथी की सलाह से किए गए निवेश से आज आपको लाभ होगा। किसी परिजन से आज आपको फोन पर कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में तत्पर होकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।
उपाय- तिल से बनी चीजों का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी सहयोगी के बहकावे ना आकर अपने व्यापार के किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है। यदि आप पहुंचे, तो वह आपको निराशा ही देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी गंभीर समस्या का हल खोजने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी संतोष से भरा रहेगा।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीन से जांच लें। आपके कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद था, तो उसे भी समाप्त करने में सफल सफल रहेंगे।
उपाय- पीपल पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। घर में चल रही किसी भी परेशानी से घबराना नहीं है, उसका डटकर सामना करना होगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आज आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आपकी उसमें सुलह होगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी काम के लिए किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे लेनदार आ सकते हैं, जिनसे यदि आपने किसी से पहले कर्ज लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज नकद धन की कमी का ना करना पड़ सकता है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी, क्योंकि आप कम लाभ में ही अपना घर खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने घर से निकलते समय अपने माता पिता से आशीर्वाद ले। आज आप अपने सभी कार्य सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन उनके विरोधी भी उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे लोगों ने यदि नौकरी बदलने का विचार बनाया है, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से आशाजनक समाचार देने वाला रहेगा। आज आप अपनी कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आपको उनका समाधान मिल जाएगा, लेकिन आज आपको अपने व्यापार व कार्य क्षेत्र में अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा।
उपाय- पानी हल्दी डालकर स्नान करें।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।