Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअंतराष्ट्रीयअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखशिक्षा

हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश, 15 अगस्त तक जनपद में लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे

Amit Mathur
Last updated: अगस्त 8, 2026 6:59 अपराह्न
By Amit Mathur 23 Views
Share
3 Min Read
SHARE

हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश, 15 अगस्त तक जनपद में लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा

एटा। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आगामी 09 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद एटा में अभियान के अंतर्गत चार लाख तिरंगा झंडे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सरकारी एवं निजी भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ आमजन को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 06 से 08 अगस्त तक प्रथम चरण, 09 से 12 अगस्त तक द्वितीय चरण तथा 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा वितरण, जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, डी सी एनआरएलएम विकल कुमार,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव बीएसए अनुपम अवस्थी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

You Might Also Like

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली
धान की आवक बढ़ने से मंडी में जाम की समस्या के समाधान को जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की दी गई जानकारी
Next Article नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

मंडी शुल्क और किसानों की लूट कर रहे हैं मंडी से बाहर 15 धान खरीद केन्द्र, घटतौली करते कांटे

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

9वीं की छात्रा से हैवानियत: अमरोहा में पशुओं को पानी पिलाकर लौट रही किशोरी को सूने घर में खींचा, 2 आरोपी हिरासत में

अक्टूबर 8, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अब CJP का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान..आगामी 10 अक्टूबर को देश भर क़े कॉकरोच पहुंचेगे दिल्ली

अक्टूबर 3, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

महात्मा गांधी जयंती के अवसर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

अक्टूबर 3, 2026
अलीगढ़आगरा

शिकायतकर्ता से संवाद और स्थलीय सत्यापन के बाद ही हो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : जिलाधिकारी

अक्टूबर 3, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

23 वर्ष बड़े कोचिंग टीचर संग दोस्ती के फेर में गई महिला सिपाही की जान.. पुलिस ने किया अरेस्ट

अक्टूबर 3, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मौहरा घाट पर भव्य गंगा आरती, जनजागरूकता कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

अक्टूबर 2, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।