Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
मध्य प्रदेशलेख

खेलो एमपी : मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति की नई परम्पर

admin
Last updated: दिसम्बर 23, 2025 8:42 अपराह्न
By admin 25 Views
Share
8 Min Read
SHARE

*खेलो एमपी : मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति की नई परम्पर*

(पवन वर्मा-विनायक फीचर्स)

मध्यप्रदेश में खेल अब केवल प्रतियोगिता नहीं रह गए हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने खेलों को लेकर जो स्पष्ट सोच दिखाई है, वह खेलो एमपी के जरिए सामने आ रही है। यह आयोजन किसी एक शहर या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के हर कोने तक खेलों को पहुंचाने की कोशिश है।
बीते समय में खेलों को अक्सर शहरी केंद्रों से जोड़कर देखा गया। बड़े स्टेडियम, सीमित खिलाड़ी और चुनिंदा खेल,यही तस्वीर रही। लेकिन अब सरकार का फोकस गांव, कस्बे और ब्लॉक स्तर तक खेलों की पहुंच बनाने पर है। यही वजह है कि खेलो एमपी को प्रदेश का “ओलिम्पिक” कहा जा रहा है। यह केवल नाम नहीं, बल्कि संरचना और मंशा दोनों में दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही खेलों को युवाओं से जोड़ने का एजेंडा स्पष्ट किया है। उनका मानना है कि खेल सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार खेलों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि खेलों में भागीदारी बढ़ेगी तो प्रतिभा अपने आप सामने आएगी।
खेलो एमपी यूथ गेम्स इसी सोच का विस्तार है। जनवरी में प्रस्तावित यह आयोजन ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक एक सुनियोजित श्रृंखला में होगा। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी खिलाड़ी केवल संसाधनों की कमी या मंच न मिलने के कारण पीछे न रह जाए। प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में प्रतियोगिताओं का आयोजन इस बात का संकेत है कि सरकार खेलों को केवल इवेंट नहीं, बल्कि जनआंदोलन के रूप में देख रही है।
खेलो एमपी की सबसे अहम विशेषता यह है कि इसमें खेल विभाग और खेल संघ एक साथ काम कर रहे हैं। पहले यह अक्सर देखने में आता था कि चयन प्रक्रिया और प्रतियोगिताएं अलग-अलग दिशाओं में चलती थीं। अब यह प्रयास किया गया है कि आयोजन, चयन और प्रशिक्षण एक ही धारा में आगे बढ़ें। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि राज्य की टीमों के गठन में भी मजबूती आएगी।
प्रदेश के अलग-अलग संभागों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन और शहडोल) को आयोजन से जोड़कर यह सुनिश्चित किया गया है कि भौगोलिक संतुलन बना रहे। आदिवासी अंचल से लेकर औद्योगिक शहरों तक, हर क्षेत्र की खेल प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश की जा रही है। यह वह वर्ग है, जहां अक्सर खेलों के प्रति जुनून तो होता है, लेकिन अवसर नहीं मिल पाते।
इस पूरी कवायद के बीच सांसद खेल महोत्सव का अनुभव भी अहम है। हाल ही में मध्यप्रदेश की हर लोकसभा सीट पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सांसदों की मौजूदगी और स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं ने यह साफ कर दिया कि खेल अब जनप्रतिनिधियों के एजेंडे का हिस्सा बन चुके हैं। इन महोत्सवों से यह भी सामने आया कि प्रदेश में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ मंच और निरंतरता की है।
सांसद खेल महोत्सव ने खेलो एमपी जैसे बड़े आयोजन के लिए जमीन तैयार की है। लोकसभा स्तर पर हुए इन आयोजनों ने यह साबित किया कि जब स्थानीय स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन मिलता है, तो युवाओं की भागीदारी स्वतः बढ़ती है। यही मॉडल अब राज्य स्तर पर विस्तार पा रहा है। खेलो एमपी उसी अनुभव को एक व्यवस्थित ढांचे में बदलने की कोशिश है।
प्रदेश सरकार ने इस बार पारंपरिक खेलों को भी विशेष महत्व दिया है। पिट्ठू और रस्साकशी जैसे खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामूहिकता और टीम भावना के प्रतीक हैं। इन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करना सांस्कृतिक जुड़ाव का संकेत है। इसके साथ ही क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को भी औपचारिक रूप से शामिल किया गया है, जिससे युवाओं की रुचि और भागीदारी दोनों बढ़ें।
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का जोर इस बात पर है कि खिलाड़ियों को किसी भी स्तर पर खुद को अकेला न महसूस करना पड़े। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, व्यवस्थाओं का दावा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारी इस दिशा में उठाए गए कदम हैं। सरकार यह संदेश देना चाहती है कि खिलाड़ी सिर्फ प्रतियोगिता के दिन नहीं, बल्कि पूरे सफर में सिस्टम का हिस्सा है।
खेलों के प्रति यह सक्रियता केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं है। सांसद खेल महोत्सव में 25 दिसंबर को एक बड़ा संदेश देशभर को दिया जाएगा। इस दिन महोत्सव का समापन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि उस नीति का प्रतीक है जिसमें खेलों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जा रहा है और खेलों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच सोच का सामंजस्य है। केंद्र स्तर पर खेलों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की बात हो या राज्यों में आयोजन को बढ़ावा देना,दोनों एक ही दिशा में चलते नजर आते हैं। मध्यप्रदेश इस नीति को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रहा है।
खेलो एमपी और सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन यह भी संकेत देते हैं कि खेल अब केवल पदक जीतने का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का माध्यम बन रहे हैं। गांवों में आयोजित प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं को नशे और निष्क्रियता से दूर रखने का भी काम कर रही हैं। खेल मैदान अब सिर्फ प्रतिस्पर्धा के नहीं, बल्कि संवाद और सहभागिता के केंद्र बनते जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की खेलों को लेकर सक्रियता से स्पष्ट है कि सरकार इसे दीर्घकालिक निवेश के रूप में देख रही है। खेलों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, आयोजन और प्रतिभा खोज,तीनों स्तरों पर काम किया जा रहा है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी बार-बार यह दोहराते रहे हैं कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की खेल नीति की दिशा तय करने वाला कदम है।
मध्यप्रदेश में खेलों का यह नया दौर अभी आकार ले रहा है। सांसद खेल महोत्सव से लेकर खेलो एमपी तक, यह सिलसिला संकेत देता है कि आने वाले समय में प्रदेश खेल मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है। युवाओं की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और सरकार की स्पष्ट मंशा,तीनों मिलकर एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां खेल केवल शौक नहीं, बल्कि भविष्य का रास्ता बन सकते हैं।
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन इस पूरी प्रक्रिया को एक राष्ट्रीय संदर्भ देता है। यह संदेश जाता है कि खेल अब हाशिये का विषय नहीं रहे। मध्यप्रदेश इस सोच को अपनाकर आगे बढ़ रहा है और खेलो एमपी उसी दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। *(विनायक फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article Article : देश-समाज को जगाने वालों पर सवाल क्यों?
Next Article अलविदा 2025 : बदलाव,बहस और उम्मीदों का साल ! 
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

धरना ख़त्म नहीं करा पाए अफसर.. मांग सुनते ही वापस हुए अधिकारी

अगस्त 22, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

पहली कॉल में अपनापन… फिर शादी का भरोसा और आखिर में हिडन कैमरे का खेल

अगस्त 22, 2026

You May also Like

अपराधमहाराष्ट्र

आई फ़ोन दिलाने की जिद से शुरू हुआ विवाद… और एक ही मिनट में खत्म हो गया पूरा परिवार

अगस्त 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए किसानों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

अगस्त 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

डेढ़ किलोग्राम के विशाल अंडाशय ट्यूमर का मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने किया सफल ऑपरेशन

अगस्त 19, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 28,035 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

अगस्त 19, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।