लखनऊ। 16 दिसम्बर 2021 विजय दिवस (1971) के स्वर्णिम अवसर पर आज कैप्टन मनोज पाण्डेय परमवीर चक्र सैनिक स्कूल में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने अवध क्षेत्र भाजपा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश सिंह के संयोजन में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ वॉरमेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सैनिकों को याद किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने पूर्व सैनिकों के साथ शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष जी ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने सदैव अपने वीरता और अद्म्यसाहस से शत्रुओं को धूल चटाया है, चाहे वह 1971 की जंग हो, 1999 का कारगिल का युद्ध हो, सब में दुष्मनों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हमारे वीर सपूतों ने मां भारती का हमेशा मस्तक ऊंचा रखा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब दुश्मन हमसे आर-पार की लड़ाई में कई बार नाकाम होने के बाद छदम्य युद्ध का सहारा लिया तो उसका भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। हालही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुश्मन की धरती पर भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। उन्होंनें कहा कि हिन्दुस्तान की सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को परास्तकर आत्मसर्मपण के लिए मजबूर कर दिया और पाकिस्तानी जनरल नियाजी सहित 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया। यह गौरवमयी क्षण सदैव भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।शहीदों को सम्मान देने वालों में ब्रिगेडियर एस.के. शर्मा, कर्नल आदित्य सिंह, कर्नल एचएस विष्ट, स्कावडन लीडर राखी अग्रवाल आदि सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस के वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest Uttar Pradesh News In hindi, UP NEWS, UP Crime News, UP Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।