वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
एटा। वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न झांकियों और आकर्षक साज-सज्जा से सजी शोभायात्रा ने शहर में देशभक्ति और वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य एवं बलिदान की भावना को जीवंत कर दिया। इस दौरान उनके आदर्शों और वीरता को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
वीरांगना महारानी अवंतीबाई की शोभायात्रा समर्पण गेस्ट हाउस से प्रारम्भ होकर शहर के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में पहुंची जहां बडी़ संख्या में लोग उपस्थित जहां पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ ने कहा कि अवंतीबाई लोधी का व्यक्तिगत जीवन जितना पवित्र, संघर्षशील और निष्कलंक था, उनका बलिदान भी उतना ही वीरों चित था। उनके जीवन की गाथा हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है।
साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से सभी महापुरुषों का सम्मान करने की बात की।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
