दुमका गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित हुए स्वतंत्र शोध पत्रकार
दुमका, झारखंड – झारखंड के प्रतिष्ठित समाचार पत्र प्रभात खबर की ओर से “दुमका गौरव सम्मान 2025” से स्वतंत्र शोध पत्रकार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संताल परगना क्षेत्र विशेषकर झारखंड के जनमुद्दों पर स्वतंत्र शोध पत्रकारिता, साहित्यिक उपलब्धियों तथा उपराजधानी दुमका की यशवृद्धि में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुनुल कांडिर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन होटल सुविधा रेसीडेंसी के बैंक्वेट हॉल में किया गया, जिसमें प्रभात खबर के संपादन कमल किशोर, जामा विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मराण्डी, सिदो-कान्हू मेडिकल कॉलेज के निदेशक राधेश्याम राय, सचिव मीरा चौधरी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि समाज के सभी मित्रों को समर्पित की और कहा कि यह सम्मान झारखंड के लिए उनकी प्रतिबद्धता को और भी प्रगाढ़ करेगा।
