एएसपी ने क्षेत्राधिकारियों के साथ अर्दली रूम व वाहन चोरी, नकबजनी एवं अन्य चोरी से संबंधित अभियोगों के विवेचकों के साथ की समीक्षा गोष्ठी
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय पर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्लू के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाहन चोरी,नकबजनी व अन्य चोरी के विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह सहित अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।
