मारपीट व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा, थाना पिलुआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -48/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त पंकज पुत्र कोशलेन्द्र ग्राम कुन्दनपुर थाना पिलुआ जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त कुडरका/कुल्हाडी सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. पंकज पुत्र कोशलेन्द्र ग्राम कुन्दनपुर थाना पिलुआ जनपद एटा
बरामदगी
1. कुडरका/कुल्हाडी
