कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम
RAJASTHAN: जयपुर के बगरू में जर्जर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए। सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ‘भाजपा के गुंडों’ ने उनकी शर्ट फाड़ी, वॉलेंटियर का हाथ तोड़ा और महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
तबेले में चल रहा था स्कूल…
आशुतोष का आरोप है की पिछले कई सालों से वो स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। पिछले साल भी हम निरीक्षण करने गए थे। तब भी भैंसों के तबेले में ही स्कूल चल रहा था। हमसे पहले ही वो लोग’ वहां पर मौजूद थे। हमारे वॉलेंटियर्स के साथ मारपीट की गई। हमने जाने से पहले पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बावजूद वो लोग नहीं रुके। हमारी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।
