बैंक खाता खरीदकर साइबर ठगी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार
एटा – थाना साइबर क्राइम एटा पुलिस द्वारा बैंक खाता खरीद कर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाकर इन्वस्टेमेन्ट के लाभ का झांसा देकर अपनी पहचान छुपाकर साइबर ठगी करने वाला एक शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन तथा 03 आधार कार्ड बरामद।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम एटा पुलिस द्वारा बैंक खाता खरीद कर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाकर इन्वस्टेमेन्ट के लाभ का झांसा देकर अपनी पहचान छुपाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य एंव वांछित अपराधी मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4), 49, 317(4), 336, 337, 339, 314 बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित शातिर साइबर अपराधी मनीष को गिरफ्तार कर 01 मोबाइल (आईफोन 16 प्रो) तथा 03 फर्जी/अलग-अलग नामों के आधार कार्ड बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1- मनीष पुत्र सूजाराम, निवासी ग्राम बाबड़ी शिम्भुपुरा, थाना मरौंठ, जिला डींडवाना कुचामन (राजस्थान)।
अपराध कारित करने का तरीका / मुख्य बिन्दु:-
1- अभियुक्त मनीष विभिन्न राज्यों से फर्जी बैंक खातों को खरीदता था।
2- इसके पश्चात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आम जनता से साइबर ठगी करने के लिए इन खातों का प्रयोग करता/कराता था।
3- ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को सुरक्षित रूप से अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर अनुचित लाभ प्राप्त करता था।
बरामदगी का विवरण:-
1- 01 मोबाइल (आईफोन 16 प्रो)
2- 03 आधार कार्ड (अलग-अलग नामों एवं विवरणों के साथ)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, थाना साइबर क्राइम, एटा
2- आरक्षी राजा राम
3- आरक्षी राजेश
