थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त कुलदीप कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी मौ0 कम्बोह कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअस0-162/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. कुलदीप कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी मौ0 कम्बोह कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी-
1. 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)
