यातायात माह नवम्बर-2026″ के अंतर्गत एटा पुलिस द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों का किया जागरूक
♦️दिनांक 01.11.26 से 12.11.26 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 6531 वाहनों का चालान कर कुल ₹1,17,75,500/- (एक करोड़ सत्रह लाख पचहत्तर हजार पाँच सौ रुपये) का किया गया शमन शुल्क।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईलामारन जि. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में “यातायात माह नवम्बर-2026” के तहत जनपद में यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
⏩जागरूकता अभियान-
अभियान के तहत जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से निम्न कार्यवाहियां की जा रही हैं –
👉🏻 आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
👉🏻 जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट/सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
👉🏻 सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाकर यातायात जागरूकता से संबंधित वीडियो/फिल्म दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
👉🏻 पम्पलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
⏩प्रवर्तन की कार्यवाही-
यातायात माह के क्रम में दिनांक 01.11.2026 से दिनांक 12.11.2026 तक जनपद एटा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कुल 6531 वाहनों का चालान किया गया तथा कुल ₹1,17,75,500/- (एक करोड़ सत्रह लाख पचहत्तर हजार पाँच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।
प्रमुख रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
📢जनपदीय पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। तथा त्वरित सहायता के लिए 112 डायल करें।📢
