Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलखीमपुरवायरलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ई-लॉटरी से 130 कृषकों का चयन, प्रक्रिया में रही पूर्ण पारदर्शिता

Amit Mathur
Last updated: अगस्त 21, 2026 4:34 अपराह्न
By Amit Mathur 27 Views
Share
4 Min Read
SHARE

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ई-लॉटरी से 130 कृषकों का चयन, प्रक्रिया में रही पूर्ण पारदर्शिता

रैंडमाइजेशन के आधार पर कृषकों द्वारा बताए गए नंबर से हुआ चयन, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की नहीं गुंजाइश

576 आवेदनों में से 130 कृषक हुए चयनित, लगभग 1.80 करोड़ रुपये की सब्सिडी का मिलेगा लाभ

एटा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू (सीआरएम) योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु पात्र कृषकों का चयन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की सिफारिश अथवा हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूर्णतः रैंडमाइजेशन के आधार पर संपन्न कराई गई, जिसमें उपस्थित कृषकों द्वारा बताए गए नंबरों को सिस्टम में दर्ज कर रैंडमाइजेशन किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा अनियमितता की कोई संभावना नहीं है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के आठों विकासखंडों से कुल 576 कृषकों द्वारा आवेदन किए गए थे, जिनमें से ई-लॉटरी के माध्यम से 130 कृषकों का चयन किया गया है। चयनित कृषकों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के रूप में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं से कृषि कार्यों को सुगम बनाने, उत्पादन लागत में कमी लाने तथा फसल अवशेष प्रबंधन को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने चयनित कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं सही ढंग से लाभ उठाने की अपील की।
उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित तिथि पर आवेदक कृषकों की उपस्थिति में समिति के समक्ष संपन्न कराई जाती है, जिससे चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आयोजित ई-लॉटरी में सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेंटर, रोटावेटर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, लेजर लैंड लेवलर, मिनी राइस मिल, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर तथा स्ट्रॉ रीपर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु कृषकों का चयन किया गया।
ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों के मोबाइल फोन पर चयन संबंधी संदेश भी प्राप्त हुए। चयन की सूचना मिलते ही कृषकों में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित कृषकों ने रैंडमाइजेशन एवं ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से चयन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के कृषि वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर सौरभ वर्मा, प्रगतिशील कृषकगण,कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि तथा आवेदक कृषक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

You Might Also Like

ओडिशा से गांजा ला रहे दो गांजा तस्कर 145 किलो, 610 ग्राम गांजा और केंटर सहित गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल की मासूम की हत्या! पड़ोस में रहने वाली महिला के कमरे से मिली बच्ची की लाश
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article सीडीओ ने अधिकारियों को दिए किसानों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश
Next Article आई फ़ोन दिलाने की जिद से शुरू हुआ विवाद… और एक ही मिनट में खत्म हो गया पूरा परिवार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधबिहार

सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

नवम्बर 22, 2026
अपराधअलीगढ़

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने पहुंचा युवक, पहली पत्नी ने पहुंचकर किया हंगामा, सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

नवम्बर 21, 2026
अपराधअलीगढ़

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शरारती तत्वों ने की छेड़छाड़, घटना से क्षेत्र में आक्रोश

नवम्बर 20, 2026
उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के आह्वान के साथ लखनऊ में पीएनजीआरबी के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

नवम्बर 20, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान

नवम्बर 19, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मतदाता ही राष्ट्र विधाता, प्रत्येक पात्र युवा समय से मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज: डीएम एम. अरुन्मोली

नवम्बर 19, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा का झांसी तबादला, 16 माह बाद एटा से विदाई

नवम्बर 17, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना सकीट पुलिस, थाना साइबर एंव साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश

नवम्बर 16, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology